प्रमुख नियमावलियाँ और विनियम
भारतीय पुनर्वास परिषद से संबंधित नियमावलियाँ
- भारतीय पुनर्वास परिषद नियमावली, 1997
- भारतीय पुनर्वास परिषद (सदस्य सचिव, अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की सेवा शर्तें) नियमावली, 1998
- भारतीय पुनर्वास परिषद (पुनर्वास पेशेवरों के पेशेवर आचरण, शिष्टाचार और आचार संहिता के मानक) नियमावली, 1998
दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) नियमावली, 1996
ये नियम विभिन्न दिव्यांगताओं के मूल्यांकन और आकलन के बारे में दिशानिर्देश प्रदान करते हैं तथा उन प्राधिकरणों को निर्दिष्ट करते हैं जिन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना है।
यह नियमावली केंद्रीय समन्वय समिति और कार्यकारी समिति की बैठकों की प्रक्रिया, विशेष रोजगार केंद्रों को रिक्तियां अधिसूचित करने की प्रक्रिया,
शिकायतों पर मुख्य आयुक्त द्वारा की जाने वाली कार्रवाई, उनके वेतन-भत्तों और वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति के तरीके का भी निर्धारण करती है।
राष्ट्रीय न्यास नियमावली, 2000
इस नियमावली में न्यास के सदस्यों का चुनाव, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अधिकारों और कर्तव्यों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।
यह संपूर्ण राष्ट्रीय न्यास नियमावली, 2000 का विवरण प्रस्तुत करती है।
राष्ट्रीय न्यास विनियमावली, 2001
यह विनियम मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा शर्तों का निर्धारण करते हैं।
यह गैर सरकारी संगठनों के पंजीकरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया, और अभिरक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया का भी उल्लेख करते हैं।
भारतीय पुनर्वास परिषद नियमावली, 1997
यह विनियम अध्यक्ष और परिषद के अधिकारों, सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति के कार्यकलापों, उनके कोरम एवं कार्यवाही के बारे में प्रावधान करते हैं।
भारतीय पुनर्वास परिषद (सदस्य सचिव, अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की सेवा शर्तें) विनियमावली, 1998
यह विनियम परिषद के सदस्य सचिव, अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों को परिभाषित करते हैं।
भारतीय पुनर्वास परिषद (पुनर्वास पेशेवरों के पेशेवर आचरण, शिष्टाचार और आचार संहिता के मानक) नियमावली, 1998
यह विनियम पुनर्वास पेशेवरों के पेशेवर आचरण, शिष्टाचार और आचार संहिता से संबंधित मानकों को परिभाषित करते हैं।